• Home  
  • विश्व हिंदी दिवस – 10 जनवरी
- Events

विश्व हिंदी दिवस – 10 जनवरी

इस दुनिया में विभिन्न प्रकार की 3000 भाषाएँ बोली जाती हैं। इतनी सारी भाषाओं में हिंदी तीसरी सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा है जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। भारत में करीब 52 करोड़ लोग हिंदी भाषी हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी के महत्व को समझाने के लिए विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस पर […]

vishwa-hindi-diwas-badteraho

इस दुनिया में विभिन्न प्रकार की 3000 भाषाएँ बोली जाती हैं। इतनी सारी भाषाओं में हिंदी तीसरी सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा है जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

भारत में करीब 52 करोड़ लोग हिंदी भाषी हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिंदी के महत्व को समझाने के लिए विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस पर निबंध लिखने को दिया जाता है।

हिंदी भाषा का इतिहास करीब 1000 साल पुराना माना जाता है। ‘हिंदी’ शब्द की उत्पत्ति फारसी शब्द ‘हिंद’ से हुई है। फारसी में ‘हिंद’ शब्द का अर्थ ‘सिंधु’ नदी की भूमि होती है।

हिंदी हमारे देश की पहचान है। हिंदी हम भारतीयों के रग रग में बस्ती है। जब हम विदेश में हो और हमें हिंदी बोलने वाला कोई साथी मिल जाता है तो एक अपनापन सा लगता है। हिंदी हमें एक दूसरे से जोड़ती है फिर चाहें हम अपने देश में हों या फिर विदेश में।

ये भी पढ़ें: जाड़े की धूप – कविता

हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) मनाया जाता है। आपको ये भी बताते चलें कि हिंदी दिवस अलग है जो केवल भारत में मनाया जाता है और इसकी तारिख भी 13 सितंबर है। हालांकि दोनों दिवस का उद्देश्य और मक़सद एक ही रहता है कि कैसे हिंदी भाषा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिया जाना चाहिए।

अक्सर लोगों को एक भ्रम भी हो जाता है कि हिंदी राष्ट्रभाषा है। लेकिन ऐसा नहीं है। हिंदी एक राजभाषा है जिसे सरकारी कामकाज के लिए मान्यता प्राप्त है। इसलिए कभी कभी हिंदी को कामकाज की भाषा भी कहा जाता है।

इसे देवनागरी लिपि भी कहा जाता है देवनागरी लिपि हिंदी को भारत की राजभाषा के तौर पर 13 सितंबर 1949 को अपनाया गया था। इसलिए हर साल 13 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसे बाद में 26 जनवरी 1950 को संविधान के अनुच्छेद 343 में आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गई थी।

अंतर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 1975 को नागपुर में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित किया गया था। उस समय की प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने इस प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किया था। इस दिवस को प्रति वर्ष मनाने की घोषणा 10 जनवरी 2006 को इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने की थी। तब से हर साल इस तारीख को विभिन्न सरकारी कार्यालयों और विदेशों में भारतीय दूतावास विश्व हिंदी दिवस मनाते हैं।

 

विश्व हिंदी दिवस पर मुख्य बिंदु

  1. विश्व हिंदी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है।
  2. इस दिवस की शुरुआत भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने की थी।
  3. विश्व हिंदी दिवस की ही तरह 13 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।
  4. दोनों दिवस का उद्देश्य एक ही है। एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता फैलाना है तो दूसरा राष्ट्रीय स्तर पर।
  5. यह दिवस हमें याद दिलाता है कि अंग्रेजी से ज्यादा अहमियत हमें अपनी राष्ट्रीय भाषा को देना चाहिए।
  6. विश्व में बोली जाने वाली तीसरी बड़ी भाषा है।
  7. भारत में करीब 52 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं।
  8. पूरी दुनिया में करीब 70 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं।
  9. हिंदी हजारों साल से चली आ रही एक पुरानी भाषा है।
  10. इस दिन विदेशों में कई तरह के आयोजन भारतीय एंबेसी के द्वारा किए जाते हैं।
  11. इन दिन कवि सम्मेलन, विचार-संगोष्ठी व वाद-विवाद का आयोजन किया जाता है।
  12. हिंदी के विकास में योगदान के लिए पुरस्कार भी बाँटे जाते हैं।
  13. दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक द्विपीय देश फिजी की राजभाषा भी हिंदी ही है।
  14. गांधी जी ने कहा था कि राष्ट्रीय व्यवहार में हिंदी का प्रयोग देश की एकता और उन्नति के लिए ज़रूरी है।

अगर आपके पास भी आपकी लिखी हुई कोई कविता या कहानी है, तो आप हमें ई-मेल कर सकते हैं हमारे ईमेल badteraho@gmail.com पर। उस कविता को हम आपके नाम के साथ पोस्ट करेंगे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

As you found this post useful...

Follow us on social media!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Us

हम अपने ब्लॉग पर Success Story, Motivations, Inspirations, पढ़ाई-लिखाई, अच्छी अच्छी कवितायेँ, कहानियाँ, ज्ञान की बातें पब्लिश करते हैं।

Email Us: badteraho@gmail.com
Contact: +91-9873-55-2775
© Copyright by BadteRaho.Com  @2025. All Rights Reserved.